गुमला, अप्रैल 3 -- सिसई, प्रतिनिधि। प्रखंड के छारदा स्थित अनिता देवी नर्सिंग ऑफ कॉलेज में शुक्रवार को एएनएम और जीएनएम छात्राओं का सेवा समर्पण और मानवता की भावना से जुड़ा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सत्यनारायण साहू,पंचायत मुखिया पार्वती देवी और प्राचार्य दिव्या हर्ष शिप्रा तिर्की ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने एक साथ खड़े होकर सेवा,समर्पण और मानवता के मूल्यों को निभाने की शपथ ली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.साहू ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं,बल्कि मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। एक सच्चा नर्स वही है,जो मरीज की पीड़ा को समझते हुए संवेदनशीलता और समर्पण के साथ सेवा करे।मुखिया पार्वती देवी ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह शपथ उनके...