रांची, मई 12 -- रातू, प्रतिनिधि। जैनेन्द्र ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा संचालित बुद्धा नर्सिंग कॉलेज और जैनेन्द्र नर्सिंग कॉलेज, बिजुलिया में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन से हुआ। मौके पर संस्थान के प्रबंध निदेशक जैनेन्द्र कुमार तथागत ने कहा कि नर्सिंग मानव सेवा का जीवंत उदाहरण है और मरीजों की सेवा नर्स का नैतिक कर्तव्य है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि नर्सों के बिना स्वास्थ्य सेवा अधूरी है। कार्यक्रम में नृत्य, नाटक, भाषण, संगीत और रैंप वॉक का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और पुरुषोत्तम भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। यह भी पढ़ें- गांधी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में भव्य लैंप लाइटिंग एवं शपथ ग्रहण समारोह' के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मौके पर क...