देहरादून, मार्च 7 -- देहरादून। उत्तराखंड प्रोफेशनल नर्सेज ऐसोसिएशन ने प्रदेश में नर्सिंग भर्ती को केवल लिखित परीक्षा से कराने को सही ठहराया है। शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर इस निर्णय का स्वागत किया। इससे चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और केवल कुशल व योग्य नर्सिंग प्रोफेशनल्स का चयन सुनिश्चित हो सकेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण चौहान और महासचिव कुलदीप जयाडा ने बताया कि वर्षवार भर्ती का तरीका अन्यायपूर्ण है, जिससे मेहनती अभ्यर्थी समान अवसरों से वंचित रह जाते हैं। चिंता जताई कि कुछ तत्व निजी स्वार्थ के चलते परीक्षा का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष अंकित कुमार, सचिव पूजा राणा, कोषाध्यक्ष शिवानी सेमवाल और मीडिया प्रभारी मुकेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.