देहरादून, सितम्बर 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नर्सिंग एकता मंच ने नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के दौरान सामने आए कथित लेन-देन और अनियमितताओं के मामले की जांच की मांग की। उन्होंने एसपी सिटी को ज्ञापन प्रेषित कर विवेचना की प्रगति तथा प्रकरण में पकड़े गए लोगों से संबंधित जांच की स्थिति को स्पष्ट करने की मांग की। शुक्रवार को नर्सिंग एकता मंच ने पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून शेखर चंद्र सुयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंच पदाधिकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कार्रवाई में पकड़े गए लोगों के संबंध में विवेचना वर्तमान में किस स्तर तक पहुंची है, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए। यह भी पढ़ें- नर्सिंग भर्ती प्रकरण की जांच में तेजी की मांग, एसपी सिटी को सौंपा ज्ञापन कहा कि जिन लोगों द्वारा कथित रूप से रुपये दिए जाने की बात सामने आई है, उन...