देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून। उत्तराखंड में वर्षवार नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। धरना स्थल पर नर्सिंगकर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 139वें दिन में प्रवेश कर गया, जबकि अपनी मांगों के समर्थन में शुरू किया गया आमरण अनशन भी चौथे दिन जारी रहा। धरना स्थल पर डटे नर्सिंगकर्मियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक सरकार वर्षवार भर्ती को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। मंच की प्रदेश प्रवक्ता स्तुति सती के नेतृत्व में आंदोलनकारी स्वास्थ्य विभाग के रवैये के खिलाफ कड़ा रोष जता रहे हैं। यह भी पढ़ें- एएनएम नर्सिंग कोर्स में प्रवेश के लिए मुफ्त कोचिंग कराएगी सरकार आमरण अनशन के कारण अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट आनी शुरू हो गई है, लेकिन आंदोलनकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.