देहरादून, फरवरी 24 -- देहरादून। प्रदेश में वर्षवार नर्सिंग भर्ती बहाली की मांग को लेकर बेरोजगार नर्सिंग अधिकारियों का धरना 82वें दिन भी जारी रहा। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने से अभ्यर्थियों में आक्रोश गहराता जा रहा है। आंदोलनकारियों ने दो टूक कहा कि भर्ती नियमों में किसी भी बदलाव से पहले पुराने लंबित बैचों के साथ न्याय किया जाना चाहिए। उन्होंने रिक्त पदों को तत्काल वर्षवार आधार पर भरने की मांग दोहराई। नर्सिंग अधिकारियों ने ऐलान किया कि अपनी मांगों को लेकर वे आठ मार्च (महिला दिवस) पर एक विशाल रैली निकालेंगे। धरने पर नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, भास्कर, मुकेश रमोला, प्रीति धीमान, पपेंद्र और शिरा बंधानी समेत बड़ी संख्या में बेरोजगार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.