देहरादून, जनवरी 28 -- नर्सिंग बेरोजगारों ने अब फिर से उग्र आंदोलन करने का मन बना लिया है। बेरोजगार 30 जनवरी को हल्द्वानी में आक्रोश रैली निकालेंगे। नर्सिंग भर्ती से जुड़ी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को 55वें दिन भी जारी रहा। एकता विहार धरना स्थल पर बैठे बेरोजगारों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया, तो शासन-प्रशासन के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोला जाएगा। नर्सिंग एकता मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर और विकास पुंडीर ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने के बावजूद सरकार कोई निर्णायक पहल नहीं कर रही है, जिससे अभ्यर्थियों में भारी रोष है। इस दौरान मुकेश रमोला, प्रवेश रावत, उपेंद्र, संजय, भास्कर और शिरा बंधानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.