देहरादून, जून 17 -- नर्सिंग एकता मंच का धरना 195वें दिन भी जारी देहरादून। मांगों के समाधान की आस में नर्सिंग एकता मंच का धरना मंगलवार को 195वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में नर्सिंग कर्मी और अभ्यर्थी धरनास्थल पर डटे रहे। सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस निर्णय न लिए जाने पर आंदोलनकारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंच ने चेतावनी दी है कि जल्द सकारात्मक फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्वरूप दिया जाएगा।अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार के लिए एक माह का समय लिया था, लेकिन तय अवधि बीतने के बाद भी कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया। यह भी पढ़ें- नर्सिंग बेरोजगार कुमाऊं में भी देंगे धरना उनका कहना है कि डीजी हेल्थ का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, इसके बावजूद कार्रवाई लंबित है। आंदोलन को और...