नर्सिंग बेरोजगारों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
देहरादून, अगस्त 17 -- देहरादून। एकता विहार स्थित धरना स्थल पर नर्सिंग एकता मंच का आंदोलन वर्षवार भर्ती की मांग पर 255वें दिन भी जारी रहा। मंच की कार्यकारिणी की बैठक में नर्सिंग संवर्ग की वर्तमान परिस्थितियों, सरकारी नीतियों और उनके भविष्य पर पड़ रहे प्रभावों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्षों से सेवाएं दे रहे अनुभवी नर्सिंग कर्मियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के साथ कोविड काल में भी पूरी निष्ठा से सेवाएं दीं। ऐसे में उनके भविष्य की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है। मंच ने सरकार से प्रतिनिधियों के साथ शीघ्र वार्ता कर मांगों का समाधान करने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो मंच बड़े आंदोलन का ऐलान करेगा। मंच ने कहा कि आंदोलन व्यापक होने की जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस दौरान अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.