देहरादून, मई 11 -- देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर सोमवार को सर्वे चौक स्थित पानी की टंकी पर नर्सिंग बेरोजगारों के साथ कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला चढ़ी। बता दें कि एकता विहार स्थित धरना स्थल पर बेरोजगार 158 दिन से धरने पर हैं। कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी बेरोजगारों का समर्थन करने पहुंची। सर्वे चौक स्थित जल संस्थान की टंकी के पास भारी पुलिस बल भी तैनात है। अन्य बेरोजगार नीचे धरने पर बैठे हैं। यह भी पढ़ें- नर्सिंग भर्ती : अनशन पर बैठी बेरोजगार प्रीति की तबीयत बिगड़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...