देहरादून, फरवरी 2 -- नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले एकता विहार में चल रहा नर्सिंग बेरोजगारों का धरना रविवार को 60वें दिन भी जारी रहा। दो माह बीत जाने के बाद भी शासन-प्रशासन की ओर से कोई सुध न लेने पर नर्सिंग बेरोजगारों ने गहरा रोष जताया है। उनकी मांग है कि पूर्व की भांति भर्ती प्रक्रिया को वर्षवार आधार पर ही किया जाए, ताकि लंबे समय से इंतजार कर रहे पुराने बैचों को न्याय मिल सके। बेरोजगारों का कहना है कि नियमित भर्ती न होने से बड़ी संख्या में प्रशिक्षित युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। वर्षों से भर्ती में अनियमितता के कारण युवाओं का भविष्य अधर में है। उन्होंने प्रशासन से भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की। धरने पर नवल पुंडीर, विकास पुंडीर, प्रवेश रावत, पपेंद्र, हेमंत, भास्कर और आरती ब्यास आदि मौजूद रहे।...