नर्सिंग बेरोजगारों का हल्लाबोल: वर्षवार भर्ती की मांग, लिखित परीक्षा का कड़ा विरोध
देहरादून, जुलाई 21 -- देहरादून। स्वास्थ्य महानिदेशालय पर नर्सिंग बेरोजगारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि प्रदेश में नर्सिंग पदों पर लिखित परीक्षा के बजाय वर्षवार (सीनियरिटी के आधार पर) भर्ती प्रक्रिया लागू की जाए। युवाओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिग्री स्तर से जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, सरकार उसे तत्काल प्रभाव से अमल में लाए। इसके साथ ही, बेरोजगारों ने प्रस्तावित लिखित परीक्षा का कड़ा विरोध करते हुए उसे तुरंत रद्द करने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे अपना आंदोलन और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.