रिषिकेष, मार्च 12 -- एम्स ऋषिकेश में गुरुवार को सतत नर्सिंग शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग अधिकारियों को रोगियों की देखभाल करते समय अभिभावक की तरह भावनात्मक संयम बरतने की सलाह दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा रोगियों की सेवा करते समय कई बार नर्सों को एक अच्छे अभिभावक की तरह भी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। उन्होंने इस पेशे में संयम और मृदु व्यवहार की आवश्यकता बतायी। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से नर्सिंग अधिकारी अपने ज्ञान और कौशल को बेहतर बनाकर रोगियों को और अच्छी देखभाल प्रदान कर सकेंगे। डीन एकेडेमिक प्रो. सौरभ वार्ष्णेय ने नर्सिंग पेशे को अस्पताल की रीढ़ बताया और कहा कि नर्सिंग स्टाफ को टीम वर्क से कार्य करते हुए रोगियों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहि...