गोंडा, जून 6 -- गोण्डा, संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। शनिवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी पहुंचने लगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो जितेंद्र सिंह, डॉ. वंदना भारतीय, प्रो. अनूप कुमार सिंह और डॉ. शशांक शेखर को सिटी कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। सिटी कोऑर्डिनेटर प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिग पाठ्यक्रमों के लिए कुल 4433 अभ्यर्थियों को जिले में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। इनमें से 4368 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 65 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। उ...