गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) में सत्र 2026-27 में नर्सिंग पाठ्यक्रमों (बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग तथा एमएससी नर्सिंग) की प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में हुई। इसमें कुल 4238 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जो आवेदकों का 90 प्रतिशत है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा केंद्रों (नर्सिंग संकाय भवन व आयुर्वेद संकाय भवन) पर पारदर्शी, और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए संपूर्ण तैयारी की थी। वहीं छात्रों तथा उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय के मंदिर परिसर तथा अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थानों में बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। अभिभावकों के लिये गुड़ एवं शीतल जल की विशेष व्यवस्था थी। किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से मार्गदर्शन कक्ष ...