रांची, मार्च 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रूपसोना नर्सिंग कॉलेज, हेसल में नर्सिंग छात्राओं के लिए कैंडल लाइटिंग, कैपिंग सेरेमनी और वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 120 प्रशिक्षुओं को कैप पहनाकर उनके द्वितीय सत्र में प्रवेश कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक सोनोती टुडू ने नर्सिंग को केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानवता की सच्ची सेवा बताया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा, प्रेम और करुणा की भावना रखने वालों के लिए नर्सिंग एक श्रेष्ठ क्षेत्र है। उन्होंने प्रशिक्षुओं से भविष्य में आदर्श स्वास्थ्यकर्मी बनकर समाज की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सत्र 2025-27 की 30 एएनएम, 2025-28 की 50 जीएनएम और 2025-29 की 40 बीएससी नर्सिंग छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर आजीवन निस्वार्थ भाव से मरीजों की सेवा करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.