नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- NHM Staff Nurse Online Form 2026: स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर समाज सेवा और एक बेहतरीन करियर की चाह रखने वाले युवाओं के लिए बेहतरीन खबर है। नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) ने स्टाफ नर्स के कुल 4,724 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिला अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना है। नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है, क्योंकि इसमें पदों की संख्या काफी अधिक है।योग्यता और आयु सीमा इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास ये योग्यताएं होना जरूरी है- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Sc. नर्सिंग...