मुरादाबाद, दिसम्बर 22 -- विवेकानंद नर्सिंग कॉलेज में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुरादाबाद चैरिटेबल ट्रस्ट एवं हेल्थ रिसर्च सेंटर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को नर्सिंग सेवा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि डॉ.विशेष कुमार गुप्ता रहे। ट्रस्टी जेपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। रोहित ढल, नजमुल इस्लाम, विशाल अग्रवाल, जेपी सिंह, डॉ.हरजीत सिंह, अनुराग शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...