दरभंगा, जून 16 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग के मेडिसिन क्रिटिकल केयर यूनिट में सोमवार को ड्यूटी रूम में बैठने से मना करने से आक्रोशित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के दो छात्रों ने पुरुष नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की। उन्होंने महिला नर्सिंग स्टाफ को भद्दी- भद्दी गालियां दीं। इस दौरान काफी देर तक वहां अफरातफरी मची रही। कई अन्य पुरुष नर्सिंग स्टाफ के जुटने पर दोनों छात्र वहां से फरार हो गए। बताया जाता है कि अफरातफरी की वजह से वार्ड में करीब आधे घंटे तक काम बाधित रहा। पीड़ित ने अधीक्षक के अलावा बेंता थानाध्यक्ष को आवेदन देकर दो नर्सिंग छात्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जाता है कि मरीजों को दवा और इंजेक्शन देने के बाद नर्सिंग स्टाफ दिलीप सिंह आर्या के अलावा खुशबू राज, विभा कुमारी आदि नर्सेस ड्यूटी रूम में लौटे। वहा...