बहराइच, अप्रैल 9 -- तेजवापुर, संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय से संबद्ध डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज ने बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। परीक्षा में शामिल सभी 39 छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है। आयुषी मिश्रा ने 80.33% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, निशा बाल्मीकि ने 78.66% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और शुभा भारती ने 78% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी सफलता अर्जित कर संस्थान का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ. सर्वेश शुक्ला, डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला, मैनेजर आस्था शुक्ला, प्रशासनिक प्रबंधक विनोद त्रिपाठी, नर्सिंग प्राचार्या डॉ. के. रोजा रानी, एकाउंट मैनेजर नीलेश तिवार...