लखनऊ, मई 17 -- मोहनलालगंज, संवाददाता।मोहनलालगंज इलाके में एक युवती की मदद से शोहदे ने एक नर्सिंग छात्रा से बातचीत शुरू की। उस पर दोस्ती करने और मिलने का दबाव बनाने लगा। हरकतें देख छात्रा ने बातचीत बंद कर दी। युवती ने फोन उठाना बंद किया तो छात्रा के मोबाइल पर वीडियो डालकर परेशान करने लगा। आरोपी ने बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।रायबरेली जिले की रहने वाली युवती मोहनलालगंज में एएनएम नर्सिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि पांच- छह महीने पहले उसकी सहेली ने संजय यादव नाम के युवक से जान पहचान कराई। यह भी पढ़ें- युवती को फोन कर परेशान कर रहा शोहदा, रिपोर्ट दर्ज इसके बाद संजय ने बातचीत शुरू की। लेकिन उसकी हरकतों को देख छात्रा ने बातचीत बंद कर दी तो आरोपी कॉलेज आते जा...