प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज, संवाददाता। विश्व स्तनपान सप्ताह के समापन पर एसआरएन अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज की ओर से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य जय कुमारी जायसवाल के निर्देशन में अस्पताल के वार्ड नंबर चार (स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग) में छात्र-छात्राओं ने नाटक जरिए स्तनपान महत्व के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया कि किस तरह मां का दूध शिशु के शारीरिक, मानसिक विकास लिए उपयोगी है। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं के रचनात्मक प्रयास को सराहा। यह भी पढ़ें- नवजात पोषण और स्तनपान के महत्व बताए यह भी पढ़ें- स्तनपान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- एमजीएम में स्तनपान की भ्रांतियों को विशेषज्ञों ने किया दूर

हिंदी हिन्दुस्ता...