हापुड़, फरवरी 16 -- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सरस्वती मेडिकल कॉलेज की नर्सिंग और जीएनएम छात्राओं ने एक दिवसीय जागरुकता अभियान चलाकर एड्स और एनीमिया के बारे में जानकारी दी। छात्रा अनामिका यादव ने एचआईवी और एड्स के बीच के अंतर को स्पष्ट करक बताया कि एचआईवी एक वायरस है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नष्ट करता है, जबकि एड्स इसकी अंतिम और गंभीर अवस्था है। उन्होंने बचाव के तरीके साझा करके सुरक्षित यौन व्यवहार, सुई का एक ही बार उपयोग, प्रमाणित रक्त का चढ़ावा और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर जोर दिया। छात्र उत्तम सिंह ने क्षेत्र में बढ़ रहे एनीमिया (खून की कमी) के मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संतुलित आहार और आयरन युक्त भोजन से इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। उन्होंने लोगों को समय-समय पर हीमोग्लोबिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.