भागलपुर, मई 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता इंटरनेशनल डे ऑफ नर्सेज अवसर पर मंगलवार को बीएससी नर्सिंग कॉलेज में विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नर्सिंग छात्राओं के बीच बैडमिंटन, क्रिकेट, कैरम समेत कई इंडोर और आउटडोर खेल प्रतियोगिता हुई। इन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं और नर्सों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर अपने संबोधन में बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य रिम्पी दुग्गड़ ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नर्सों के योगदान को सम्मान देना और छात्राओं के बीच टीम भावना व आत्मविश्वास बढ़ाना था। यह भी पढ़ें- नर्सिंग छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे लोग नर्सों के कार्यों की सराहना करते हुए स्वास्थ्य सेवा में...