बाराबंकी, फरवरी 22 -- बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र स्थित अर्नव पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट की फर्जी मान्यता दिखा कर छात्रों के प्रवेश का आरोप लगा है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सतरिख थाना पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य, निदेशक और प्रवेश समिति के अध्यक्ष व के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लखनऊ के हैवतमऊ मवैया स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी अनुराधा गुप्ता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं. 16, बाराबंकी में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी पुत्री ने सत्र 2025 में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल विश्वविद्यालय से बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी। विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त संस्थानों की सूची में नाम देखकर उसने सतरिख हरख रोड स्थित अर्नव पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में प्रवेश लिया। आरोप है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.