प्रयागराज, मई 15 -- राम निहोरा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज का 19वां स्थापना दिवस विनीता हॉस्पिटल के मंगलम हॉल में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक डॉ. विनीता विश्वकर्मा और डॉ. बिंदू विश्वकर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन पारुल और जैनब ने किया। प्रधानाचार्य देवयानी दुबे, मोहम्मद मुस्तफा, नवनीत पांडेय, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...