हरदोई, मार्च 10 -- हरदोई, संवाददाता। गौरा डांडा में निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की गुणवत्ता जांचने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी अनुनय झा अचानक मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी के साथ पहुंची तकनीकी टीम ने निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। जिलाधिकारी ने कमरों के गेट, खिड़कियों तथा जालियों की बारीकी से जांच कर समय सीमा में गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश देते हुए कहा, निर्माण सामग्री में गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण में उपयोग होने वाली सभी सामग्री उच्च मानक की होनी चाहिए, ताकि भवन लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी बना रहे। विशेष रूप से जाली की गुणवत्ता और उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.