गिरडीह, मार्च 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कुंवर सिंह नर्सिंग कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग होम की छात्र- छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसके पूर्व महिला उत्थान, शैक्षाणिक, राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक विषयों पर नुक्कड़ नाटक, स्लोगन चार्ट आदि से जागरूकता किया गया। संस्थान के सचिव किशोर कुमार ने कहा कि यह दिन सिर्फ जश्न नहीं, बल्कि महिलाओं के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान, जैसे सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक को पहचानने का दिन है। लैंगिक भेदभाव, असमानता और हिंसा जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मंच भी है। कार्यक्रम में प्राचार्य रजनी बाला, शिक्षक अंकिता पंडित, रे...