प्रयागराज, अप्रैल 4 -- फाफामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्व विद्यालय के सरस्वती परिसर स्थित अटल प्रेक्षा गृह में शनिवार को रामनिहोरा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल्स कॉलेज फाफामऊ के जीएनएम 18वें और एएनएम 16वें बैच के छात्रों का लैंप लाइटिंग ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। छात्रों ने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि 101 आरएएफ के कमांडेंट मनीष कुमार भारती रहे।मुख्य अतिथि ने कहा, नर्सिंग सेवा एक ऐसा सेवा क्षेत्र है जो सीधा इंसानियत से जोड़ता है और बिना भेदभाव के मानव की सेवा करना नर्सिंग स्टॉप का कर्तव्य होता है। रामनिहोरा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल की डायरेक्टर डॉ. विनीता विश्वकर्मा ने कहा कि नर्स और मरीज के बीच यह प्रोफेशन एक कड़ी का कार्य करता है। विनीता हॉस्पि...