नर्सिंग की छात्रा चार दिनों से लापता, परिजन परेशान
रांची, जुलाई 14 -- मांडर, प्रतिनिधि। सहायक नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही 20 वर्षीय छात्रा के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला मंगलवार को सामने आया है। चार दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिजनों ने मांडर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई है। बताया जाता है कि ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बानापीड़ी गांव निवासी 20 वर्षीय नाजिया खातून (पिता कलीम अंसारी) मांडर स्थित दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के एनएसएस में सहायक नर्सिंग का प्रशिक्षण ले रही है। परिजनों के मुताबिक, उसने 9 जुलाई को आधार कार्ड अपडेट कराने की बात कहकर प्रशिक्षण केंद्र से छुट्टी ली थी। सुबह करीब 10 बजे वह घर के लिए निकली, लेकिन इसके बाद वह न तो घर पहुंची और न ही उससे किसी तरह का संपर्क हो सका। काफी खोजबीन के बावजूद छात्रा का कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने 13 ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.