देवघर, मार्च 14 -- देवघर। नगर के बिजली कोठी के समीप किराए के मकान में रह रही 25 वर्षीया बीएससी नर्सिंग की छात्रा सत्यम कुमारी का फांसी के फंदे से लटका शव बरामद किया गया है। शनिवार दोपहर छात्रा का शव कमरे के अंदर पंखे के सहारे फंदे से झूलता मिला। जानकारी के अनुसार मृतका की मां द्वारा मकान मालिक त्रिलोकी मंडल व आसपास के लोगों को को घटना की सूचना दिए जाने पर उनकी मदद से कमरे का दरवाजा खोला गया। फंदे से उतारकर आनन-फानन में छात्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां मनीता देवी ने बताया कि उनका मूल निवास बिहार के खगड़िया जिला में है। करीब तीन वर्ष पहले परिवार के साथ देवघर आई थी और किराए के मकान में रहकर बच्चों की पढ़ाई करा रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके...