नोएडा, जून 19 -- नोएडा, राजेश शर्मा। जिला अस्पताल परिसर के सरकारी आवास में बिना आवंटन रहने वाले नर्सिंग कर्मचारियों को फ्लैट खाली करने का नोटिस सीएमएस ने शुक्रवार को दिए। 12 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों के अंदर फ्लैट का आवंटन पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। आवंटन पत्र नहीं मिलने पर फ्लैट खाली कराया जाएगा। कोरोना महामारी के बाद से कई अधिकारी और कर्मचारी अवैध रूप से फ्लैटों में रह रहे हैं। यहां एक भी फ्लैट खाली नहीं है, जिससे नए सीएमओ डॉ. मदनमोहन मणि त्रिपाठी को भी सरकारी आवास नहीं मिल पाया है। इसके साथ ही कई एसीएमओ और डीसीएमओ स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी फ्लैट नहीं मिले हैं। अधिकारियों की लगातार शिकायतें मिलने पर सीएमएस ने नर्सिंग आफिसर रश्मि सिंह , शीला पांडेय, संजना, नसीमा खातून, सपना सोलंकी, पूजा और अ...