देहरादून, अप्रैल 2 -- देहरादून। नर्सिंग एकता मंच की छवि बिगाड़ने और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वालों के खिलाफ संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। मंच के संयोजक नवल पुंडीर की अगुवाई में प्रतिनिधियों ने एसपी सिटी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में कहा गया कि कुछ फर्जी आईडी और शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक बयान और अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे नर्सिंग प्रोफेशन की गरिमा को ठेस पहुंच रही है। मंच ने पुलिस से इन असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाने का अनुरोध किया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि नर्सिंग समुदाय के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...