लखनऊ, मार्च 18 -- पीजीआई में बुधवार को नर्सिंग अधिकारियों और नर्सिंग छात्रों के लिए सेंट्रल लाइन एसोसिएटेड ब्लड स्ट्रीम इंफेक्शंस (सीएलएबीएसआई) की रोकथाम पर दो दिवसीय कार्यशाला आरंभ हुई। इन्हें वेनस कैथेटर और पेरिफेरल इंट्रावेनस कैथेटर की देखभाल और रखरखाव की जानकारी दी गई। अस्पताल संक्रमण नियंत्रण प्रकोष्ठ की कार्यशाला में अस्पताल प्रशासन विभाग के कार्यवाहक प्रमुख डॉ. ज्ञान चंद ने संक्रमणों की रोकथाम में रोगाणुहीन प्रथाओं के पालन की महत्वपूर्ण पहलू बताए। पीजीआई के सीएमएस डॉ. देवेंद्र गुप्ता और एमएस डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने कहा कि मामूली लापरवाही संक्रमण के जोखिम को बढ़ा सकती है। लिहाजा स्वास्थ्यकर्मी रोगियों को इंजेक्शन व अन्य उपचार देते समय सतर्क रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...