कानपुर, मार्च 24 -- बिठूर। कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती पत्नी के प्रसव के दौरान खाना लेकर जा रहे युवक की बाइक में मंधना फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। युवक नर्सिंग होम में जन्मे अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख सका। चौबेपुर के चंद्रिका गांव निवासी 35 वर्षीय शिवनंदन सिंह की पत्नी जुली को प्रसव के लिए कल्याणपुर के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया था। सोमवार की दोपहर जुली ने पुत्र को जन्म दिया। जानकारी मिलने पर शिवनंदन रात में अपने बच्चे को देखने और खाना लेकर बाइक से अस्पताल जा रहा था। मंधना फ्लाईओवर पर मेडिकल कॉलेज के सामने वाहन की टक्कर से शिवनंदन काफी दूर तक घसीटता चला गया। राहगीरों की सूचना पर बिठूर पुलिस मौके पर पहुंची। शिवनंदन को एंबुलेंस से सीएचसी कल्याणपुर लेकर गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ...