पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नर्सिंग, फार्मेसी और एमएलटी पाठयक्रम शुरू करने की योजना बना रही है। यह पाठयक्रम सेल्फ फाइनेंस कोर्स होगा। एनपीयू में फिलवक्त नर्सिंग, फार्मेसी व एमएलटी पाठयक्रम शुरू होने से इस क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रखने वाले छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। फिलहाल पलामू प्रमंडल के छात्र-छात्राएं, नर्सिंग, फार्मेसी व एमएलटी पाठयक्रम निजी संस्थानों से कर रहे हैं। इसके लिए महंगे शुल्क चुकाना पड़ता है। कई छात्र-छात्राएं दाखिला नहीं ले पाते हैं। एनपीयू के डीएसडब्ल्यू डॉ एसके पांडेय ने बताया कि नर्सिंग, फार्मेसी व एमएलटी पाठयक्रम शुरू करने की दिशा में एनपीयू प्रशासन जल्द ही पहल करेगी, ताकि इस प्रमंडल के विद्यार्थियों को इन पाठयक्रमों का लाभ मिल सके। एनपीयू प्रशासन ने 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.