पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पीलीभीत। पिछली बार से इस बार जिले में पौधे रोपने का लक्ष्य करीब छह लाख कम किया गया है। जिले में पिछली बार करीब 39 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य था। जबकि इस बार यह लक्ष्य 33.05 लाख तय किया गया है। आगामी दिनों में जिले में 3305217 पौधे रोपित कि जाएंगे। सभी विभागों को अलग अलग लक्ष्यों का आवंटन कर दिया गया है। पिछले साल से इस बार 644983 कम पौधे कम लगाने का लक्ष्य मिला है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पौधरोपण का लक्ष्य तय कर वन विभाग समेत 28 विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- गोशाला माडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी शुरू वन विभाग 1.15 लाख पौधे लगाने हैं। पौधरोपण के लिए 21 नर्सरी में पौध तैयार की जा रही है। करीब 58 लाख पौध तैयार की जा रही है। वन एवं वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ भरत कुमार ने बताया कि गत ...