महोबा, दिसम्बर 28 -- महोबा, संवाददाता। शहर में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के सामने शीतला नर्सरी में आठ फीट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद भी वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंच सकी बाद में युवक ने अजगर का रेस्क्यू कर सुरक्षित बोरा में भरकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। शहर में मां चंद्रिका देवी मंदिर के गेट और भाजपा कार्यालय के बीच में शीतला नर्सरी संचालित है। रविवार को नर्सरी की संचालिका समीक्षा तिवारी ने गमलों में एक विशाल अजनर को देखा। जिसकी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह को दी गई। वन विभाग नेसंसाधनों की कमी और रेस्क्यू के लिए प्राइवेट लोगों की मदद देने की सलाह देकर मामला टाल दिया। अधिकारियों ने कहा कि वह भी प्राइवेट लोगों की मदद से रेस्क्यू कराते है। बाद में अजनर की चहल कदमी बढ़ने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ ...