नर्सरी तैयार, नहीं हो पा रहा पानी का इंतजाम
गंगापार, जून 24 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। तपती धूप के बीच किसी तरह से किसानों ने धान की नर्सरी तो तैयार कर ली लेकिन अब नहर में पानी का इंतजार है। शिवपुरा गांव निवासी रविकांत शुक्ला, उरुवा के दिनेश पटेल व अनिल कुमार आदि किसानों ने बताया कि रोपाई के लिए धान के पौधे तैयार हैं, लेकिन क्षेत्रीय नहरें सूखी पड़ी है और इंद्रदेव भी नाराज हैं, जिसके चलते खेतों में पानी न होने के कारण रोपाई कार्य नहीं हो पा रहा है। कुछ किसानों ने बताया कि सिंचाई न होने के कारण धान की नर्सरी पीली पड़ रही है। किसानों ने चिंता जाहिर किया है कि यदि जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया, तो आगे परेशानियां बढ़ सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.