बागेश्वर, अप्रैल 22 -- बागेश्वर। राजकीय नर्सरी के विकास को लेकर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने समीक्षा बैठक में इसे आदर्श व आत्मनिर्भर इकाई बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सौंदर्यवर्धक व इनडोर पौधों का उत्पादन बढ़ाने, कोल्ड स्टोरेज योजना तैयार करने और नर्सरी में बुनियादी सुविधाएं सुधारने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में नर्सरी से 5.86 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र आर्या, कुलदीप जोशी, प्रमोद राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सीड बैंक; पहाड़ की सेहत और किसानों की आमदनी बढ़ाने की तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...