फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में बागवानी के शौकीन किसानों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें न सिर्फ पुराने बागों के जीर्णोद्धार के लिए बल्कि नर्सरी की स्थापना के लिए अनुदान दिया जायेगा। इसके साथ ही शाकभाजी मसाला बीज उत्पादन को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जनपद के किसानों को बागवानी के क्षेत्र में भी बेहतरी का मौका दिया जा रहा है। इसके तहत बागवानी विकास मिशन में विभिन्न प्रकार के कार्यो के लिए आर्थिक सहायता का प्राविधान किया है।

पुराने बागों के जीर्णोद्धार के लिए अनुदान पुराने बागों के जीर्णोद्धार में कुल लागत का 35 फीसदी अनुदान दिया जायेगा। एक से दो हेक्टेयर तक हाईटेक नर्सरी की स्थापना को अनुमन्य लागत 60 लाख में 60 फीसदी 24 लाख का क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी के रूप में दिया जायेगा। छोटी नर्सरी में 0.4 से 1 हेक्टेयर म...