कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत प्रवेश की प्रक्रिया तो जारी कर दी गई है लेकिन नया शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। शासनादेश के अनुसार जन्म व निवास प्रमाणपत्र को बनवाने की पूरी प्रक्रिया जारी की गई है। आरटीई के तहत नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी और कक्षा 01 में होंगे। नर्सरी के लिए बच्चे की उम्र 03 से अधिक लेकिन 04 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसी तरहएलकेजी में 04-05, यूकेजी में 05-06 वर्ष और कक्षा 01 के लिए छह वर्ष या इससे अधिक लेकिन 07 वर्ष से कम होनी चाहिए। जनपद स्तर पर इसकी निगरानी के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक सात सदस्यीय कमेटी होगी। इसमें शिक्षा विभाग के चार अधिकारी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...