कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, संवाददाता। नर्वल में संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। बेटी की मौत पर परिजनों ने पति पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराने के बाद शव पोस्टमार्टम भिजवाया। फतेहपुर जाफरगंज निवासी हनुमान की 26 वर्षीय बेटी किरन का विवाह जून 2022 में नर्वल दीपापुर में रहने वाले प्रदीप कुरील से हुआ था। उनके दो बेटे प्रतीक और प्रखर हैं। भाई शिवगोपाल ने बताया कि बहन चार माह की गर्भवती थी। शराब का लती बहनोई प्रदीप छोटी-छोटी बातों को लेकर किरन से मारपीट करता था। आरोप है कि बुधवार को नशे में धुत होकर घर आए प्रदीप ने बहन को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। जानकारी पर उसे कल्याणपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्त...