कानपुर, दिसम्बर 2 -- सरसौल। नर्वल में सोमवार को संदिग्ध हालात में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। नर्वल के ह्रदयखेड़ा निवासी किसान राम किशोर यादव की 16 वर्षीय बेटी सुमन थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम को परिवार के सभी लोग रिश्तेदार के यहां जन्मदिन में गए थे। घर में सुमन अकेली थी। इसी दौरान उसने दुपट्टे से कुंडे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। रात को जब परिजन लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार पाल ने बताया कि किशोरी के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...