चंदौली, मई 30 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद । रामगढ़ स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक श्रृंगार एक जून को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ किया जाएगा। अगले दिन दो जून को रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सम्पूर्ण श्री रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया है। इसके लिए मंदिर की साज सज्जा की जा रही है। पहले दिन प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...