जमुई, फरवरी 11 -- झाझा । नगर संवाददाता श्री भगवान नर्मदेश्वर शिव मंदिर, पीपराडीह में माँ पार्वती एवं भगवान शंकर के गुंबदों का विधिवत गड़जोड़ कार्यक्त्रम मंगलवार को प्योर धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया।झाझा के विद्वान पंडित आनंद कुमार पांडे तथा पंडित पवन झा के नेतृत्व में नर्मदेश्वर शिव मंदिर में आज एक अत्यंत धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजन संपन्न हुआ। सैकड़ों वर्ष पुराना यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में माँ पार्वती जी के नव-निर्मित गुंबद तथा भगवान शंकर के मंदिर के गुंबद का गड़जोड़ (संयोजन) वैदिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न कराया गया।पूरे कार्यक्त्रम में पाँच यजमानों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-पाठ, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। इस पावन अवसर का सैकड़ों धर्म प्रेमी श्रद्धाल...