पूर्णिया, मार्च 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। हाउसिंग कॉलोनी में सार्वजनिक नर्मदेश्वर शिव मंदिर परिसर में हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को पूरा शहर भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। शुक्रवार को प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान से पूर्व भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा हाउसिंग कॉलोनी से निकलते हुए भूतनाथ मंदिर, डोनर चौक, रामबाग होते हुए पूर्णिया सिटी सौरा नदी में जल भर कर वापस कॉलोनी के नर्मदेश्वर मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान भंडारा का आयोजन किया गया। सभी श्रद्धालु पंक्तिबद्ध बैठ कर खिचड़ी प्रसाद खाया। इससे पहले कलश शोभा यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। जैसे ही यात्रा शुरू हुई, पूरा वातावरण 'जय श्रीराम', 'जय हनुमान' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से गूंज उठा। गाजे-बाजे और ढोल-नगा...