किशनगंज, मार्च 1 -- किशनगंज। एक संवाददाता किशनगंज शहर के डांगीबस्ती स्थित बरेरिया काली मंदिर में शनिवार को नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव परिवार की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सह पूजा अर्चना किया गया। इस अवसर पर कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें 108 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर कलश शोभा यात्रा का हिस्सा बनी। कलश शोभा यात्रा स्व. संचय लाल बरेरिया एवं स्व. अनूप चंद बरेरिया के निवास से कलश यात्रा निकली और सोनारपट्टी, गांधी चौक, जैन मंदिर, मनोरंजन क्लब, गौशाला भूतनाथ शिव मंदिर पहुंचा एवं यहाँ से जल भर कर वापस मंदिर परिसर पहुंचा। इस दौरान शहर भक्तिमय गीतों एवं नारों से गुंजायमान रहा। इसके बाद काली मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की गई। जजमान अर्हम बरेरिया ने बताया कि 26 फरवरी से वेदी प्रतिष्ठा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान जारी था। कुल पुर...