बुलंदशहर, मई 9 -- गुलावठी। नगर के मौहल्ला रामनगर में स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर की पांचवीं वर्षगांठ पर हवन का आयोजन किया गया। हवन के यजमान संदीप यादव एवं उनकी पत्नी छाया यादव रहे। हवन पं.अमन द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। इस मौके पर संकीर्तन भी किया गया। आरती के पश्चात भंडारे का भी आयोजन हुआ। वर्षगांठ पर सिकंदराबाद विधानसभा विधायक लक्ष्मीराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख नेहा यादव, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, राहुल यादव मुखिया, डॉ संचय अग्रवाल, डॉ शोभा आनंद अग्रवाल आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्री महाकालेश्वर महादेव की प्रथम वर्षगांठ मनेगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...