भागलपुर, अक्टूबर 6 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र सोमवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बिहार के जलस्रोतों के पुनर्स्थापन, गाद प्रबंधन व जलाशयों की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा की। भागलपुर में गंगा कटाव, विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन, समानांतर नए सेतु और अगुवानी-सुल्तानगंज पुल की प्रगति की जानकारी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...